फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुलिस ने बैंक के संविदा कर्मी समेत पांच लोगों को उठाया

पुलिस ने बैंक के संविदा कर्मी समेत पांच लोगों को उठाया

Sat, 06 Oct 2018 12:58 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक के संविदा कर्मी समेत पांच लोगों को उठाया
सिराथू। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा डोरमा में बुधवार को पड़ी डकैती के खुलासे के लिए पुलिस ने ताकत झोंक दी है। शुक्रवार कोे पुलिस ने पूछताछ के लिए बैंक के सविंदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत पांच लोगाेें को उठा लिया है। इनसे गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को दो बाइक सवार करीब छह सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने सैनी कोतवाली के डोरमा स्थित बड़ौदा उप्र की शाखा में धावा बोलकर तकरीबन 10 लाख 14 हजार 540 रुपये लूटकर चपंत हो गए थे। आईजी मोहित अग्रवाल ने घटनास्थल का मुआयना कर खुलासे के लिए एसपी प्रदीप गुप्ता को निर्देश दिया है। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को बैेंक के संविदाकर्मी दुर्गा प्रसाद, सफाईकर्मी रोशन लाल के अलावा चौरासी गांव के पास से दो युवक और अटसरांय से एक शख्स को उठा ले गई है। पुलिस संदेह पर इन्हें गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इनके बारे में अधिकृत रूप से कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि कहीं सनसनीखेज वारदात के पीछे कहीं कोई विभीषण तो नहीं छिपा है। एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस हर एंगल पर अपनी तफ्तीश कर रही है। वारदात में शामिल डकैत बेहद शातिर थे। उन्होंने वारदात को अंजाम देने के साथ पुलिस को कोई क्लू हाथ न लगे, इसलिए वे सीसीटीवी की हार्ड डिश साथ उठा ले गए हैं। इसके बाद भी पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed