फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   स्कूलों के पास मंडरा रहे मजनू, छात्राएं परेशान

स्कूलों के पास मंडरा रहे मजनू, छात्राएं परेशान

Wed, 18 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों के पास मंडरा रहे मजनू, छात्राएं परेशान
करारी। कस्बा सहित आसपास के कॉलेजों की छात्राएं इन दिनों मजनुओं की हरकत से परेशान हैं। छींटाकशी व अश्लील हरकत से छात्राओं का निकलना दूभर हो गया है। दो छात्राओं ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


करारी कस्बे में एक इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज है। कस्बे से दो किलोमीटर दूरी में मंझनपुर रोड पर भी एक इंटर कॉलेज है। इसके अलावा कई जूनियर स्कूल हैं। इन स्कूल-कॉलेजो में कस्बे के अलावा आसपास के क्षेत्रों से हजारों छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने आती हैं। कॉलेज खुलने से पहले व बंद होने के बाद इन दिनों कुछ मजनू बाइक से स्कूल आने जाने वाली छात्राओं को छींटाकशी व अश्लील बातें करते हैं। छात्राएं शर्म की वजह से किसी से कुछ कह नही पाती। इससे मजनुओं के हौसले बुलंद हैं। हालात इतनी खराब हो गई है कि उनका निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ताजा मामला कस्बा स्थित एक कॉलेज का है। यहां भरवारी से कुछ छात्राएं पढ़ने आती हैं। कई दिन से कुछ युवक बाइक से आकर तंज कसते हुए मोबाइल नंबर मांगते हैं। इसके अलावा बाइक आगे पीछे कर ओवरटेक करते हैं। पीड़ित दो छात्राओं ने मंगलवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत करते हुए मजनुओं की बाइक का नंबर भी दिया है। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र का कहना है कि शिकायत मिली है। पुलिस बराबर कॉलेज के समय भ्रमण करती है। जल्द ही मजनुओं को चिंहित कर कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं,छात्राओं के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए हर जिले में एंटी रोमियो टीम गठित करने का निर्देश दिया था। जिे में भी यह टीम गठित है। टीम को सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डो, स्कूल, कॉलेजो के पास भ्रमण कर मजनुओं की धरपकड़ करने का निर्देश है। इसी प्रकार थानों में तैनात कुछ महिला सिपाहियों के साथ एक टीम बनाकर यही कार्य सौंपा गया। शुरू में तो इसका असर तो देखने को मिला। लेकिन इधर कुछ समय से एंटीरोमियो टीम का कुछ पता नहीं चल रहा है। इससे मजनुओं के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed