{"_id":"5a590a504f1c1bfa408b47fd","slug":"111515784784-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन देकर भूले अफसर और जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन देकर भूले अफसर और जनप्रतिनिधि
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आश्वासन देकर भूले अफसर और जनप्रतिनिधि
-30 दिसंबर को हादसे में मासूम समेत दंपति की हो गई थी मौत
-शासन-प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिलने से बेसहारा बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट
कड़ा (ब्यूरो)। सड़क हादसे का शिकार मासूम समेत दंपति की मौत के बाद से बेसहारा हुए बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इनकी मदद के लिए फिलहाल न कोई जनप्रतिनिध सामने दिख रहा है और न ही सरकारी अमला। आश्वासन के बावजूद शासन-प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिलने से अनाथ बच्चों का हाल-बेहाल है।
सैनी कोतवाली के दारानगर निवासी लालचंद्र केसरवानी पत्नी मंजू व मासूम बेटे नैतिक की 30 दिसंबर की शाम कोखराज के लोहरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेहद गरीब लालचंद्र पत्नी बच्चे के साथ बड़ी बेटी आकांक्षा के लिए रिश्ता देखने इलाहाबाद गए थे। वापस घर लौटते समय हादसा हुआ था। मां-बाप के साथ ही भाई की मौत से बाकी बचे तीनों बच्चों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। अनाथ हुए बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया। हादसे के बाद घर पहुंचे एसडीएम सिराथू ने पीड़ित परिवार को आर्थिक इमदाद दिलाने का आश्वासन दिया था। उस दौरान सांसद विनोद सोनकर के साथ ही क्षेत्रीय विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने भी अनाथ बच्चों की मदद का भरोसा दिलाया था। पखवारे भर बाद भी पीड़ित परिवार को फूटी कौड़ी नहीं मिलने से अनाथ बच्चों का हाल-बेहाल है। मामले में एसडीएम का कहना है कि प्रक्रिया पूरी कर पत्रावली भेजी जा चुकी है। शासकीय स्वीकृति मिलने के बाद पीड़ित परिवार को राहत राशि मुहैया करा दी जाएगी।
तालाब की भूमि पर दबंग कर रहा कब्जा
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल तहसील के राजेंद्रनगर मजरा खपरा खंदेउरा गांव स्थित तालाब की भूमि पर एक दबंग अवैध कब्जा कर रहा है। गांव के राजाराम, श्यामलाल, जवाहरलाल, बैजनाथ आदि ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि विरोध करने पर दबंग जान से मारने की धमकी भी देता है। कई मर्तबा इसकी शिकायत अफसरों से भी की जा चुकी है। इसके बावजूद दबंग की हरकतों पर अंकुश नहीं लग रहा है। इससे पहले प्रशासन की ओर से अवैध कब्जा हटवाया भी जा चुका है। पर, इधर बीच दबंग ने दोबारा अतिक्रमण प्रारंभ कर दिया है। एसडीएम ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन
छात्रों को मोहरा बनाकर की जा रही पेशबंदी
मंझनपुर(ब्यूरो)। सदर तहसील के बाकरगंज स्थित दिलीप सिंह इंटर कॉलेज में छात्रों को ढाल बनाकर पेशबंदी की जा रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल अवधेश कुमार सिंह गौड़ ने शुक्रवार को अफसरों के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जिन्हें आगे कर विद्यालय प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है वास्तव में वे कॉलेज के छात्र ही नहीं थे। प्रधानाचार्य ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग अफसरों से की है।