फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   डीपीआरओ ने मोंगरी कड़ा में विकास कार्यों का लिया जायजा

डीपीआरओ ने मोंगरी कड़ा में विकास कार्यों का लिया जायजा

Fri, 12 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ ने मोंगरी कड़ा में विकास कार्यों का लिया जायजा
डीपीआरओ ने मोंगरी कड़ा में विकास कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन

मानक के अनुरूप शौचालय निर्माण कराने के दिए निर्देश
पीएम आवास, सफाई, पेंशन लाभार्थियों का जाना हाल
फोटो नं-25
मंझनपुर (ब्यूरो)। सिराथू ब्लॉक के मोगरी कड़ा गांव में कराए गए विकास कार्यों का डीपीआरओ ने स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त कराने का निर्देश सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान को दिया। हिदायत दी कि पीएम आवास व शौचालयों का निर्माण हर हाल में मानक के अनुरूप कराएं।
डीपीआरओ कमल किशोर गुरुवार को विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मोंगरी कड़ा गांव पहुंचे। गांव पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने गांव में लगे हैंडपंपों का सत्यापन किया। पता चला कि गांव में लगे कुल 34 हैंडपंपों में 27 की मरम्मत हो चुकी है, तीन रिबोर कराए गए हैं। चार हैंडपंपों का रिबोर बाकी है। इसके बाद उन्होंने पीएम आवास का निरीक्षण किया। मौके पर मिले पीएम आवास लाभार्थियों को मानक के अनुरूप निर्माण कराने का निर्देश दिया। अंत में डीपीआरओ ने दिए गए 150 शौचालयों के निर्माण का हाल जाना। मौके पर 35 शौचालय बने मिले जबकि 32 पर निर्माण कार्य चल रहा था। आधा दर्जन शौचालयों में गड्ढे मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर डीपीआरओ ने सेक्रेटरी पुनीत सिंह व ग्राम प्रधान को चेतावनी देते हुए मानक के अनुरूप निर्माण कराने को कहा। डीपीआरओ के औचक निरीक्षण से प्रधान व सेक्रेट्री में हड़कंप रहा।
विज्ञापन



ड्यूटी से गायब दो एडीओ की काटी पगार
-सीडीओ ने सिराथू ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण
-सौरई और करन गांव पहुंचकर मिशन इंद्रधनुष का लिया जायजा
फोटो.नं-26
मंझनपुर (ब्यूरो)। मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार को विकास खंड सिराथू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो एडीओ ड्यूटी से गायब मिले। नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की। यहां के बाद उन्होंने असकरनपुर व सौरई गांव पहुंचकर मिशन इंद्रधनुषय के टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। निर्देशित किया कि टीकाकरण अभियान में एक भी बच्चा व गर्भवती महिला छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ हीरालाल गुरुवार को विकास खंड सिराथू का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने पाया कि एडीओ एसटी राम अभिलाश व एडीओ को-ऑपरेटिव बगैर अवकाश स्वीकृति के गायब हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनो का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। यहां के बाद करनपुर गांव में मिशन इंद्रधनुष अंतर्गत संचालित टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें पर्यवेक्षक सुधा देवी, एएनएम अर्चना आर्य व आंगनबाड़ी सकुंतला देवी मौजूद मिलीं। बताया गया कि आशा सदिउद्दीन निशां बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए बुलाने गई हैं। यहां के बाद वह सौरई गांव के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। यहां पर भी आंगनबाड़ी, एएनएम, आशा व पर्यवेक्षक मौजूद मिलीं। सीडीओ ने निर्देशित किया कि एक-एक गर्भवती 0 से 3 वर्ष के बच्चे का टीकाकरण करते हुए अभियान को शतप्रतिशत सफल बनाएं। सीडीओ के औचक निरीक्षण से ब्लॉक कर्मियों व दोनों केंद्रों के कर्मचारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed