फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   समाधान दिवस: अफसरों के सामने 302 ने रोया दुखड़ा

समाधान दिवस: अफसरों के सामने 302 ने रोया दुखड़ा

Wed, 03 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस: अफसरों के सामने 302 ने रोया दुखड़ा
अफसरों के सामने 302 ने रोया दुखड़ा
विज्ञापन

-चायल में डीएम तो मंझनपुर व सिराथू में एसडीएम ने सुनी फरियाद
-तालाब, पोखरा व चरागाह की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआई का निर्देश
फोटो नं-2
अमर उजाला ब्यूरो
चायल/सिराथू। मंगलवार को सर्दी के बावजूद फरियादियों की सरगर्मी बनी रही। समाधान दिवस में तीनों तहसीलों के 302 पीड़ितों ने अफसरों के सामने दुखड़ा रोया। इनमे ंसे नौ को फौरन इंसाफ मिल गया। बाकी मामलों के निस्तारण को डीएम मनीष कुमार ने अफसरों की टीम गठित कर मौके पर रवाना कर दिया। तालाब, पोखरा व चरागाह की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ डीएम ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
चायल तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा-एसपी प्रदीप कुमार गुुप्ता ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। नीवी शाना गांव की सुशीला देवी पत्नी धर्मपाल ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। सैयद सरावां निवासी शिवबरन, गयाप्रसाद, हेमराज, रामकैलाश आदि ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। नीवी शाना निवासी लवकुश पुत्र गजराज ने पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने संबंधित अफसरों को तालाब, पोखरा व चरागाह की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही हरदुआ के चंद्रभान ने केसीसी कर्ज नहीं माफ होने की शिकायत दर्ज कराई। समाधान दिवस में आई 156 शिकायतों में से छह का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। बाकी समस्याओं के निस्तारण को अफसरों की टीम गठित कर मौके पर रवाना कर दिया। साथ ही शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ हीरालाल, सीएमओ डॉ दीपेंद्र मालवीय, डीडीओ डीके दोहरे तथा एसडीएम चायल अश्वनी श्रीवास्तव समेत तमाम जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे। इसी तरह सदर तहसील में एसडीएम विवेक चतुर्वेदी और सीओ मुइन खान ने शिकायतें सुनी। यहां आए 77 पीड़ितों में से तीन को मौके पर ही इंसाफ दे दिया गया। जबकि सिराथू तहसील में एसडीएम एसएन सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र ने 69 पीड़ितों का दुख-दर्द सुना। यहां एक भी समस्या का त्वरित निस्तारण अफसर नहीं कर सके।
विज्ञापन




विकास कार्यों की समीक्षा कल करेंगे डीएम
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीएम मनीष कुमार वर्मा चार जनवरी को दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बैठक में सभी अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओसा गांव को लकदक करने में जुटा सफाई कर्मी
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर ब्लॉक के ओसा गांव में चार दिसंबर को डीएम मनीष कुमार की चौपाल आयोजित की गई है। इसके लिए सभी विभाग अलट हो गए हैं। पंचायत विभाग की ओर से सफाई कर्मियों की फौज भेज दी गई है। दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को हाथ में झाड़ू व फावड़ा देख ग्रामीण भौंचक हैं। जेसीबी से भी कूड़ा-कचरा साफ कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर किसी बड़े अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि के आने पर ही विभाग जागता है। वर्ना, सफाई कर्मी दिखाई ही नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed