फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ब्लॉक प्रमुख चायल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय

ब्लॉक प्रमुख चायल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय

Sun, 20 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चायल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय
ब्लॉक प्रमुख चायल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय
विज्ञापन

छह सितंबर को चायल ब्लॉक परिसर में लाया जाएगा अविश्वास
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
ब्लॉक प्रमुख चायल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तारीख शनिवार को डीपीआरओ ने तय कर दी। अविश्वास प्रस्ताव छह सितंबर को ब्लॉक परिसर में लाया जाएगा। तारीख निश्चित होने के बाद ब्लॉक प्रमुख कुर्सी बचाने की कवायद में जुट गए हैं तो डीएम को शपथपत्र देने वाले सदस्य भी लामबंद होने लगे हैं।

गुरुवार को वार्ड नंबर 46 मीरापुर की बीडीसी सदस्य अनीता देवी ने चायल ब्लाक प्रमुख निर्मला देवी के खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। साथ ही दावा किया था कि 50 में से 32 सदस्य उनके साथ हैं। इसका हलफनामा भी दिया गया था। अविश्वास प्रस्ताव में सौंपे गए हलफनामे में एक-एक सदस्यों का हस्ताक्षर मिलान डीएम मनीष कुमार वर्मा ने डीपीआरओ कमल किशोर से कराया। सदस्यों के नाम व संख्या ठीक मिलने के बाद उन्होंने तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने अविश्वास की तारीख छह सितंबर निर्धारित कर दी है। इसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी को हुई तो उन्होंने कुर्सी बचाने की कवायद शुरू कर दी। उधर तिथि निर्धारित होने के बाद डीएम को हलफनामा सौंपने वाले बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर ब्लॉक प्रमुख को कुर्सी से हटाने की लामबंदी शुरू कर दी है। इससे ब्लॉक प्रमुख चायल की कुर्सी पर अब संकट के बादल मंडाराने लगे हैं। वह कुर्सी बचाने में कामयाब होंगी या फिर विपक्षी उन्हें परास्त कर देंगे। इसका फैसला छह सितंबर को होगा। मगर तिथि निर्धारित होते ही चायल ब्लॉक की सियासत तेज हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed