फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कर-करेतर की बैठे गायब छह ईओ का रोका वेतन

कर-करेतर की बैठे गायब छह ईओ का रोका वेतन

Wed, 19 Jul 2017 09:38 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
कर-करेतर की बैठे गायब छह ईओ का रोका वेतन
बैठक से गायब छह ईओ का वेतन रोका
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम
डीएम के तल्ख तेवर से मातहतों में रहा हड़कंप
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को कर करेतर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बैठक से गायब रहे छह नगर पंचायतों के ईओ का उन्होंने वेतन रोक दिया। वसूली की खराब प्रगति पर संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को सुधार का अल्टीमेटम दिया। डीएम के तल्ख तेवर से मातहतों में हड़कंप रहा।

कर-करेतर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में हुई। अध्यक्षता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की। उपस्थिति का अवलोकन करते समय उन्होंने पाया कि नगर पंचायत चायल के अधिशासी अधिकारी को छोड़ छह नगर पंचायतों के ईओ गायब हैं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया। इसके बाद उन्होंने आबकारी, स्टाम्प, विद्युत, सिंचाई, मंडी विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाई। नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने आबकारी अधिकारी बीपी मानिक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध छापेमारी व प्रभावी कार्यवाही में तेजी लाएं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को परिवहन विभाग की आरसी की वसूली के लिए तीनों एसडीएम से समन्वय स्थापित करने को कहा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि कटिया लगाकर विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सभी को कनेक्शन दिए जाने का निर्देश दिया। निर्देशित किया कि जुलाई माह के अंत तक सभी नगर पंचायतों में शतप्रतिशत मीटर लगाया जाय। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ओपी अम्बष्ट, एआरटीओ शंकरजी सिंह, एक्सईएन विद्युत प्रभाकर पांडेय सहित तमाम विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed