फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिपं अध्यक्ष : बसपा मैदान में उतार सकती है प्रत्याशी

जिपं अध्यक्ष : बसपा मैदान में उतार सकती है प्रत्याशी

Sun, 09 Jul 2017 08:43 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष : बसपा मैदान में उतार सकती है प्रत्याशी
मंझनपुर।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। जिले की प्रथम नागरिक की कुर्सी पर सभी दल अपना कब्जा जमाना चाहते हैं। यही कारण है कि इस महत्वपूर्ण कुर्सी के लिए बसपाइयों ने भी लामबंदी शुरू कर दी है। बसपाई प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुट गए हैं। उधर, भाजपा में प्रत्याशी के चयन की जिम्मेदारी सांसद के हवाले कर दी गई है। इस चुनाव ने जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव 23 को है। इसी दिन मतदान होगा और परिणाम आएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति के इस्तीफा देने के कारण यह स्थिति बनी है। 17 जुलाई को नामांकन है। सबकी निगाह नामांकन वाले दिन पर टिकी है कि आखिर कौन-कौन नामांकन करेगा। मधुपति के मैदान में आने की पूरी संभावना है। पूर्व विधायक वाचस्पति ने अपनी पत्नी मधुपति के लिए जिस तरह से लामबंदी शुरू की है उससे यही लग रहा है कि वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन


मधुपति को चुनौती देने की तैयारी में अनामिका सिंह भी है। वह एक नंबर वार्ड की जिला पंचायत सदस्य हैं और उन्हीं के अविश्वास लाने पर मधुपति को इस्तीफा देना पड़ा था। भाजपा में मधुपति की इंट्री होने से उनका पलड़ा थोड़ा भारी हुआ है। हालांकि अभी भाजपा ने मधुपति की अधिकारिक रूप से बतौर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इसको लेकर सांसद विनोद सोनकर ने बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब तैयारियों के बीच बसपा ने भी बड़ा कदम उठाया है। बसपा भी इस चुनाव में प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को इसको लेकर बसपाइयों की बैठक होने जा रही है। बैठक में जिले के पदाधिकारियों के अलावा जोनल कोआर्डिनेटर स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। बसपाइयों के अचानक इस चुनाव में मुखर होने से पूर्व विधायक वाचस्पति को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


बसपा मैदान में उतार सकती है प्रत्याशी
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में जुटे बसपाई, लामबंदी शुरू
भाजपा में भी प्रत्याशी को लेकर बैठक शुरू, सांसद के हाथ कमान


साधना सरोज हो सकती हैं बसपा प्रत्याशी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बसपा से साधना सरोज प्रत्याशी घोषित हो सकती हैं। साधना सरोज वार्ड नंबर 13 की जिला पंचायत सदस्य हैं और वह बसपा नेता कामता सरोज की भयाहू हैं। साधना सरोज को प्रत्याशी घोषित कराने के लिए कामता सरोज ने हाथ-पैर चलाना शुरू कर दिया है। साधना सरोज को लेकर ही सोमवार को बसपाइयों की बैठक होने जा रही है। इनमें एक और नाम भी जुड़ सकता है। बैठक में ही यह तय होगा कि बसपा किसको चुनाव लड़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed