फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मांगे नहीं मानी गईं तो दिनोदिन उग्र होगा आंदोलन

मांगे नहीं मानी गईं तो दिनोदिन उग्र होगा आंदोलन

Sat, 01 Jul 2017 08:03 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
मांगे नहीं मानी गईं तो दिनोदिन उग्र होगा आंदोलन
मंझनपुर।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने की अगुवाई जिलाध्यक्ष माया सिंह ने करते हुए आंगनबाड़ी की मांगों को प्रमुखता से रखते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा।

जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्तादस सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से सदर ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने के बाद तीन बजे जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, कार्यकर्ताओं का मानदेय 15 हजार रुपए व सहायिकाओं को साढ़े सात हजार रुपए दिए जाने की मांग को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यकर्ताओं से विभागीय कार्य से हटकर काम न लेने, गर्भवती धात्री माताओं के लिए सरकार द्वारा चलाए गए पोषण मिशन में प्रधान को सह खातेदार न बनाने सहित दस सूत्रीय मांगें रखीं। डीएम को दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक मौजूदा सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री तक भेजवाने का भरोसा दिया है। धरने में पहले दिया संजना दीक्षित, रेनू प्रजापति, सुषमा सिंह, उमा सिंह, लक्ष्मी देवी, दुर्गा देवी, कीर्ति देवी, बैतून बीबी, सुचेता देवी, कल्पना, रूपा देवी, सरोजनी, सुचेता देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, कमलेश देवी, प्रेमा देवी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं।


मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र होगा आंदोलन
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed