फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जीएसटी के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निर्देशन में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। मंझनपुर में एकजुट हुए व्यापारियों ने जीएसटी की खामियों को दूर करते हुए लागू करने का 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में व्यापारियों ने बिंदुवार समस्याओं को दूर करने की मांग की है।
भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक जुलाई से एक देश-एक टैक्स प्रणाली जीएसटी को लागू करने का एलान कर दिया है। शनिवार से यह टैक्स लागू कर दिया जाएगा। जीएसटी की खामियों के खिलाफ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निर्देशन में जिले के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मंझनपुर में एकत्रित हुए व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र अग्रहरि की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि व्यापारियों के पास एक्साइज पेड कपड़ों का स्टॉक है। इसकी बिक्री करने पर उन्हें जीएसटी देना होगा जो व्यापारियों पर दोहरा भार लगाएगा। स्टॉक के कपड़ों को जीएसटी मुक्त रखा जाय। मंडी शुल्क को जीएसटी में शामिल नहीं किया गया है। इसके चलते किराना व गल्ला व्यापारियों को कठिनाई होगी।
विज्ञापन


ट्रेड कम्युनिटी पर जीएसटी की अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। इसे खत्म करते हुए एक दर निर्धारित की जाय। जीएसटी के तहत जेल के सख्त प्रावधान को खत्म करते हुए व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न को रोका जाय। इसके अलावा जुर्माने की अधिक दर, एलईडी बल्ब को कर मुक्त करने, खाद्य पदार्थों को कर मुक्त करने सहित 13 प्रमुख मांगें रखी हैं। डीएम ने उनकी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के प्रवेश केसरवानी, अंशुल केसरवानी, राजू वर्मा, वीरेंद्र केसरी, गंगा प्रसाद केसरवानी, बृजेश कुमार अग्रहरि, श्याम सुंदर केसरवानी सहित सैकड़ाभर व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
बंदी का रहा मिला-जुला असर
जीएसटी के खिलाफ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निर्देश पर रखी गई बंदी का असर बाजारों में मिला-जुला देखने को मिला। मंझनपुर में बंदी महज 20 फीसदी देखने को मिली तो करारी सरायअकिल में भी ऐसे ही हालात रहे। भरवारी, करारी, मनौरी, सिराथू व अझुवा में भी बंदी का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। दोपहर तक व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले जाने को लेकर उहापोह में रहे। इसके बाद लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलकर कारोबार किया।

--------------------------
देवीगंज में व्यापारियों ने फूंका जीएसटी का पुतला
देवीगंज बाजार में शुक्रवार को कपड़ा व्यापारियों में जीएसटी के खिलाफ रोष दिखा। बाजार के प्रमुख चौराहे पर कपड़ा व्यापारी इरशाद अहमद की अगुवाई में स्थानीय कारोबारी एकजुट हुए। इसके बाद जीएसटी का पुतला फूंकते हुए खामियों को दूर करने की मांग केंद्र सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली से किया। इस मौके पर रामचंद्र केसरवानी, गोलू, रेहान सहित दो दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
डीएम को सौंपा 13 सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
स्टॉक पर जीएसटी लगने से दोहरा भार पड़ने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed