{"_id":"593eba241126f41f058b4593","slug":"111497283108-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच से मुक्त होने पर ही गांव में पियूंगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच से मुक्त होने पर ही गांव में पियूंगा पानी
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा ।
विकास खंड कौशाम्बी के मढ़ी गांव में सोमवार को जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित एक-एक योजनाओं का हाल जाना। ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े विभागाध्यक्षों को हिदायत देते हुए निराकरण का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पर जलपान के लिए जोर डाला तो उन्होंने दोटूक कहा कि वह पानी गांव का तभी पीएंगे जब अगली बार आने पर पता चलेगा कि यहां के लोगों ने खुले में शौच जाना छोड़ दिया है। खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) के लिए डीएम के इस अनोखे तरीके से लोग चकित हैं।
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के पात्रों को मिल रहा है या नहीं, इसकी जांच खुद डीएम मनीष कुमार वर्मा कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने विकास खंड कौशाम्बी के मढ़ी गांव में चौपाल लगाई। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, संपर्क मार्ग, हैंडपंप, मनरेगा, राज्य व चौदहवें वित्त से कराए गए कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धा, विकलांग पेंशन की भी समीक्षा की।
चौपाल में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने डीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने का निर्देश दिया। गांव को जाने वाली सड़क गड्ढायुक्त मिलने पर उन्होंने एक्सईएन पीडब्लूडी को फटकार लगाते हुए 15 जून तक बनवाने का निर्देश दिया। कोटेदार को मौके पर ही चेतावनी दी गई कि हर हाल में गरीब कार्डधारकों को राशन व तेल मिलना चाहिए। गांव के प्राथमिक विद्यालय का ट्रांसफार्मर चोरी जाने की शिकायत पर डीएम ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का हाल ग्रामीणों से जाना। इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक गौतम ने डीएम से जलपान का आग्रह किया तो उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि मैं दोबारा आऊंगा। यदि गांव खुले में शौच से मुक्त मिला तो पानी जरूर पीऊंगा। चौपाल में एसडीएम मंझनपुर लालजी मिश्र, एक्सईएन जलनिगम, पीडब्लूडी, सिंचाई, प्रभारी डीपीआरओ कमलाकांत मिश्र, एसडीआई कौशांबी, बीडीओ अखिलेश त्रिपाठी, एडीओ पंचायत सतोष कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
गांव का पानी तभी पीएंगे जब खुले में शौच बंद होगा
ग्रामीणों से जिलाधिकारी की दोटूक, मढ़ी गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं