{"_id":"64d13f40b6c4c24bb0084b64","slug":"11-twitter-handle-operators-sued-for-trying-to-disturb-harmony-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-1933-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में 11 ट्विटर हैंडल संचालकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में 11 ट्विटर हैंडल संचालकों पर मुकदमा
Tue, 08 Aug 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
कड़ा। देवीगंज इलाके के एक धार्मिक स्थल का स्वरूप बदले जाने की फर्जी ट्वीट करने वाले 11 ट्विटर हैंडल संचालकों के खिलाफ कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। संचालकों ने गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पुलिस व प्रशासन के अफसरों को ट्वीट किया था।
देवीगंज से भैरव बाबा देव स्थान जाने वाले रास्ते के एक धर्म स्थल पर हरा झंडा लगाए जाने के फर्जी ट्वीट ने पुलिस की नींद उड़ा दी। ट्वीट एक, दो नहीं बल्कि 11 लोगों ने किया। अफसरों से जवाब मांगा जाने लगा तो वह सकते में आ गए। मौके पर जांच की गई तो ट्वीट में कही गई बातें गलत निकलीं।
जिस स्थान को लेकर ट्वीट किया गया, वहां खंडहर में पांच मजारें बनी हैं। ये सात-आठ सौ साल पुरानी हैं। लेकिन ट्वीट में किसी अन्य धर्मस्थल की बात कह कर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कड़ा पहले अलाउद्दीन खिलजी का सूबा था। उसी दौरान की मजारें हैं। इस पर रात को ही उपनिरीक्षक रणजीत सिंह की तहरीर पर फर्जी ट्वीट करने वाले ट्विटर हैंडल संचालक अनुज बाबू, बालम शुक्ला, शिखर मिश्रा, रजत पांडेय, संदीप दूबे, अवधेश नारायण शुक्ला, दीपक मौर्य, उमाशंकर पटेल, अमित श्रीवास्तव, आदेश कुमार सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।