फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाजपा उम्मीदवार को भेजी नोटिस, जवाब-तलब

भाजपा उम्मीदवार को भेजी नोटिस, जवाब-तलब

Sun, 21 Apr 2019 06:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार को भेजी नोटिस, जवाब-तलब
भाजपा उम्मीदवार को भेजी नोटिस, जवाब-तलब
विज्ञापन

देवीगंज में शुक्रवार को सभा के दौरान दिया था धमकी भरा बयान
24 घंटे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दर्ज कराई जाएगी प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नुक्कड़ सभा के मंच से धमकी भरा बयान देने को लेकर भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसडीएम ने नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।

सिराथू विधानसभा क्षेत्र की देवीगंज बाजार में शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने एक नुक्कड़ सभा की थी। आरोप है कि उन्होंने मंच से सहयोग नहीं करने वाले प्रधानों व कोटेदारों को चुनाव बाद देख लेने की धमकी दी थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दोआबा का सियासी माहौल गरम हो गया। प्रधानों के साथ कोटेदारों ने भी नाराजगी जाहिर की। हालांकि किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा। रविवार को मामला सुर्खियों में आया तो आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ती देख जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनीष कुमार वर्मा बिफर पड़े। उनके निर्देश पर सिराथू एसडीएम ज्योति मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस भेज दी। एसडीएम ने बताया कि 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed