{"_id":"5cb48530bdec224b9d4f7c82","slug":"101555334448-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री को धमकी देने में पिता-पुत्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री को धमकी देने में पिता-पुत्र पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री को धमकी देने में पिता-पुत्र पर केस
तकादा करने पर फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने सैनी कोतवाली में पड़ोसी जनपद के पिता-पुत्र पर दलित उत्पीड़न का केस दर्र्ज कराया है। मंत्री का कहना है कि उसने अपने मुनीम को दुकान की उधारी का पैसा वसूलने के लिए भेजा था। आरोप हैं कि पिता-पुत्र ने पैसा देने के बजाए फोन पर पूर्व मंत्री को जान से माने की धमकी दिया था।
कड़ा कोतवाली क्ष्ेात्र के बिहामिदपुर देवीगंज निवासी पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर सैनी में अपने बंगले पर सरिया-सीमेंट का थोक व्यापार करते हैं। पूर्व मंत्री का कहना है कि उनके यहां से जुल्फेकार और उसका बेटा हमजा निवासी अफोई थाना सुल्तानपुर घोष जिला फतेहपुर सरिया-सीमेंट ले जाते थे। इन पर 68 हजार की उधारी हो गई थी। रविवार को उनका मुनीम उधारी वसूली के लिए गया था। फोन पर जब उन्होंने मुनीम को पैसा देने की बात कहीं तो पिता-पुत्र आपे से बाहर हो गए। आरोप है कि उन्होंने पूर्व मंत्री से अभद्रता करने के साथ ही पैसा नहीं देने एवं जान से मारने तक की धमकी दे डाली। पूर्व मंत्री ने रविवार को ही सैनी कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। ममाले की विवेचता सीओ सिराथू रामवीर सिंह कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि जल्द्र ही आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
---------
टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, 21 बीघा फसल राख
सिराथू। स्थानीय तहसील के नूरपुर गांव में सोमवार को बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। इससे निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की 21 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना के बाद से पीड़ित किसानों में कोहराम है।
विज्ञापन
नूनपुर गांव में खेत के ऊपर से होकर हाई टेंशन तार गुजरा है। सोमवार की सुबह बिजली का तार टूटकर फदानी के खेत पर गिर गया। तार की चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कैलाश चंद्र, सुधीर कुमार, सुरेश सिंह, चंदन सिंह की पांच बीघा फसल को आगोश में ले लिया। लपटें देख ग्रामीण इकट्ठा होते कि इससे पहले पड़ोसी अवधेश, राजू, काशी और कैलाश द्वितीय के 16 बीघा खेत में खड़ी फसल को भी जद में ले लिया। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद सैनी फायर स्टेशन की गाड़ी पहुंच गई। दमकल कर्मी जब तक आग पर काबू पाते 21 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान घटना के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेंदार मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि जर्जर तार की शिकायत के बावजूद विभागीय अफसरों ने इसे दुरुस्त नहीं कराया।
-------
शार्ट-सर्किट से लगी आग में चार बीघा फसल राख
बारा। सदर तहसील के दुल्हनियापुर मोड़ के पास रविवार सुबह विद्युत तारों के आपसी टकराव से निकली चिंगारी खेत में जा गिरी। इसके चलते लगी आग में अवाना आलमपुर गांव निवासी रामसेवक, रामसजीवन, अतुल मौर्य की चार बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।