फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नंदा का पुरवा बालू घाट में छापा, नाव छोड़कर भागे मल्लाह

नंदा का पुरवा बालू घाट में छापा, नाव छोड़कर भागे मल्लाह

Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
नंदा का पुरवा बालू घाट में छापा, नाव छोड़कर भागे मल्लाह
फोटो नं-
विज्ञापन

नंदा का पुरवा घाट पर मारा छापा, यमुना में फेंकवाया बालू
नेवादा। प्रयागराज के प्रतापपुर इलाके में अवैध खनन का मामला उजागर हुआ है। पड़ोसी जिले के एसडीएम बारा ने रविवार को नंदा का पुरवा घाट पर छापा मारा। इस पर लोग नाव छोड़कर भाग निकले। डंप बालू को यमुना में फेंकवा दिया गया।
बताया जाता है कि सरायअकिल के नंदा का पुरवा घाट से बड़े पैमाने पर लोग नाव के सहारे बालू का अवैध खनन कर रहे थे। इसका विरोध प्रयागराज का ठेकेदार कर रहा था। इसे लेकर नाविकों और ठेकेदार के बीच तनातनी चल रही थी। बताते हैं कि पिछले दिनों नदी के दोनों किनारों पर एक-दूसरे पर फायरिंग की गई। प्रयागराज के ठेकेदार का कहना है कि लोग नाव के सहारे नंदा का पुरवा में बालू का अवैध भंडारण कर रहे हैं। इसी को लेकर रविवार को एसडीएम बारा (प्रयागराज) अर्पित गुप्ता स्टीमर से नंदा का पुरवा पहुंचे। उन्होंने तिल्लापुर चौकी प्रभारी राज कुमार पांडेय के साथ घाट पर छापा मारा। लोग नाव छोड़कर भाग निकले। सरायअकिल से जेसीबी मंगवा कर घाट पर डंप बालू को यमुना में फेंकवा दिया गया है।
विज्ञापन

---------
युवक ने पत्नी पर खुरपी से किया हमला
बड़े भाई की साली से तीन साल पहले किया था विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। प्रेमी से पति बना युवक तीन साल में ही पत्नी की जान का दुश्मन बन गया। युवक ने घर में सो रही पत्नी को जान से मारने की नीयत से खुरपी से हमला कर दिया। शोर पर परिजनों ने किसी तरह महिला की जान बचाई। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि पश्चिमशरीरा निवासी शिवम शर्मा ने करीब तीन साल पहले बड़े भाई संदीप की साली ममता से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दंपति को एक बेटी हुई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। तीन मार्च को शिवम ने ममता को पीट दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा। रिश्तेदारों की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया। चार मार्च की ही रात शिवम ने घर में सो रही ममता के सिर पर खुरपी के कई वार किए। खून से लतपथ ममता की चीख-पुकार पर परिजन पहुंचे। इसी बीच शिवम भाग निकला। ममता को पश्चिमशरीरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने नौ मार्च को शिवम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed