फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   लम्बी लड़ाई के बाद पीएसीएल निवेशकों में जगी उम्मीद

लम्बी लड़ाई के बाद पीएसीएल निवेशकों में जगी उम्मीद

Tue, 05 Mar 2019 08:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
लम्बी लड़ाई के बाद पीएसीएल निवेशकों में जगी उम्मीद
लंबी लड़ाई के बाद पीएसीएल निवेशकों में जगी उम्मीद
विज्ञापन

सेबी ने शुरू की निवेशकों के पैसा लौटाने की ऑनलाइन प्रकिया
जनपद के 50 हजार से ज्यादा निवेशकों ने लगाया था पैसा
भुगतान की जटिल प्रक्रिया के विरोध में निवेशकों ने दी मतदान के बहिष्कार की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पीएसीएल (पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के चिटफंड घोटाले के फेर में उलझे जिले के 50 हजार से अधिक निवेशकों को पैसा वापस मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए संघर्षरत संस्था ऑल इन्वेस्टर्स सेफ्टी ऑर्गेनाईजेशन के जिलाध्यक्ष रवि केसरवानी के अनुसार कंपनी के 10 हजार एजेंट जिले में सक्रिय थे। अगस्त 2014 में कंपनी बन्द हो गई और साढ़े चार साल बाद अब सेबी ने पैसा वापस करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मगर जटिल प्रकिया के चलते निवेशकों ने जिले भर में वाल रायटिंग के जरिए पहले पर्ल्स का भुगतान फिर मतदान की धमकी दी है।
13 फरवरी 1996 से शुरू हुई चिटफंड कंपनी पीएसीएल 22 अगस्त 2014 को बंद हो गई थी। कम्पनी ने जनता से कृषि और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर लाखों करोड़ का धन जुटाया। एक ही जमीन के टुकड़े पर कई निवेशकों के नाम बांड जारी करने के बाद नियामक बोर्ड भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जांच में पाया कि कंपनी ने गैरकानूनी सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिये धन जुटाया है। इस पर सेबी ने कंपनी को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। दो फरवरी 2016 को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सेबी ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया ताकि सभी निवेशकों को पीएसीएल की कुर्क संपत्तियों की बिक्री से धन लौटाया जा सके। सेबी की धीमी जांच प्रक्रिया से परेशान देशभर के लाखों निवेशकों ने दो से 11 फरवरी तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर सरकार का विरोध किया। इस प्रदर्शन में कौशाम्बी जिले से भी 700 निवेशक दिल्ली पहुंचे थे। निवेशकों के प्रदर्शन के बाद सेबी ने सभी ग्राहकों से क्लेम रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की। मगर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जटिल होने के कारण ग्रामीण निवेशकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रक्रिया में पॉलिसी बॉण्ड,0 पैन कार्ड, बैंक वेरिफिकेशन के साथ सालों तक जमा की गई सभी प्रीमियम की रसीद भी मांगी गई है। चुंकि समय काफी लंबा हो गया है। इसीलिए निवेशकों की अधिकतर प्रीमियम रसीदें गुम हो गई हैं। लिहाजा निवेशकों को दिक्कत हो रही है। समस्या को देखते हुए ऑल इन्वेस्टर्स सेफ्टी आर्गेनाईजेशन ने 25 फरवरी को देश भर में संचालित सेबी कार्यालयों का एक साथ घेराव किया। निवेशकों ने सेबी के अधिकारियों को ऑफलाइन पेमेंट, पैन कार्ड और बैंक वेरिफिकेशन के विरोध समेत 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद सेबी के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के सामने आकर उनकी मांगों पर विचार करने के लिए 10 दिन का समय मांगा था। सेबी द्वारा मांगा गया 10 दिन का समय आठ मार्च को पूरा होगा। मांगे पूरी नहीं होने पर निवेशकों ने देश भर में उग्र प्रदर्शन का एलान किया है। साथ ही लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी दी है।
विज्ञापन


वाल राइटिंग कर जताया आक्रोश
पीएसीएल में डूबे हुए पैसों को वापस दिलाने के लिए किसी का साथ नहीं मिलता देख निवेशकों ने कुछ माह पहले गांव-गांव दीवारों पर वॉल राइटिंग कर सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। इंसाफ नहीं मिलने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। वॉल राइटिंग में पहले पर्ल्स का भुगतान फिर मतदान जैसे नारे गांव-गांव में लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े चार साल से चल रहा आंदोलन
मंझनपुर। पीएसीएल के इस घोटाले में निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए शुरू से अब तक संघर्षरत संस्था ऑल इन्वेस्टर्स सेफ्टी आर्गेनाईजेशन के जिलाध्यक्ष रवि केसरवानी में बताया कि कंपनी बंद होने के बाद पिछले साढ़े चार साल में उनकी संस्था के सदस्यों ने ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक 20 से ज्यादा धरना प्रदर्शन किए हैं। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी ने मामले में कुछ कर पाने की असमर्थता जताई।
फोटो नं-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed