{"_id":"5bf6fa64bdec2241427bb30c","slug":"101542912612-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए वैज्ञानिक
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन गुरुवार को एसपीएमआईटी भीटी में आयोजित किया गया। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ्य राष्ट्र हेतु विज्ञान तकनीक व नवाचार पर अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिकों ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए इससे संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए।
मौसम परिवर्तन का फसल पर प्रभाव, किशोरियों में होने वाली बीमारियां, डेंगू, मलेरिया, जैविक रासायनिक खाद का तुलनात्मक अध्ययन, फसल अवशेष न जलाने पर प्रोजेक्ट दिखाया। इस दौरान सात दिसंबर से आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए जूनियर वर्ग में नंदी वाणी पब्लिक स्कूल की आस्था त्रिपाठी, धर्मा देवी इंका के आर्यन गुप्ता, जीपी एस इंका देवींगज की प्रभा साहू, फिरोज गांधी समशाबाद के ओमप्रकाश तथा सीनियर वर्ग में जनता इंका पहाड़पुर की आरती यादव, कृषक इंका हिनौता अमन सिंह का चयन किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ आशीष श्रीवास्तव, प्रौधोगिकी विशेषज्ञ डॉ ओपी गुप्ता, जिला समन्वयक वसीम अहमद, एपी पांडेय, राकेश कुमार सिंह, हबीब अहमद, कृष्णचंद्र मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, मो एहसान, हबीब अहमद, शीतला प्रसाद पांडेय आदि उपस्थित रहे।