{"_id":"5bd8b19bbdec22695176a7ac","slug":"101540927899-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में मौसम की मार, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में मौसम की मार, कई बीमार
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में निरुद्ध बंदियों और कैदियों पर मौसम की मार पड़ रही है। बदलते मौसम की वजह से कारागार में सर्दी, जुकाम, बुखार, टाइफाइड आदि बीमारियों ने दस्तक दी है। कई बंदी और कैदी इन बीमारियों की चपेट में हैं। ऐसे ही पेट में दर्द की शिकायत होने पर एक कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौसम में इन दिनों दिन रात के तापमान में भारी अंतर है। दिन भर चटक धूप रहती है, तो शाम ढलते ही नम हवाएं चलने लगती हैं। रात को तो ठंड का एहसास भी होता है। मौसम के इसी बदलाव की वजह से मौसमी बीमारियां पांव पसार रहीं हैं। जिला अस्पताल सहित जिले भर के निजी अस्पतालों में सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ जमा रहती है। बीमारियां जिला जेल में निरुद्ध बंदियों और कैदियों को भी चपेट में ले रखी हैं। कारागार में बंद फैजल पुत्र रजा को कई दिनों से पेट में तेज दर्द हो रहा था।
पहले जेल अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। आराम नहीं मिलने पर मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। बताया जा रहा है कि कई और बंदी और कैदी भी सर्दी, जुकाम, मौसमी बुखार और टाइफाइड आदि बीमारियों से पीड़ित हैं।