{"_id":"5b956b8e867a557fee025b0c","slug":"101536519054-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/कड़ा। ऊफनाई गंगा भी श्रद्धालुओं ने अमावस्या के मौके पर डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने मां शीतला के दरबार में हाजिरी लगाई। इन दिनों गंगा उफान पर है। कड़ा स्थित कुबरी घाट से काफी ऊपर पानी है। सड़क के करीब ही पानी है। ऐसे में गंगा स्नान जोखिम भरा हो गया है। भाद्रमास की अमावस्या पर हर साल यहां हजारों लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। कौशाम्बी के अलावा पड़ोसी जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रविवार को अमावस्या से सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा तट पर तांता लगा रहा।
किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। घाट पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं गंगा घाट में भीड़ बढ़ने की वजह से पुलिस ने बाजार जाने वाले मार्ग के समीप ही बैरिकेडिग कर दी थी। वाहनों को इससे आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। नतीजतन वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोग यहां से पैदल ही कुबरी घाट तक पहुंचे। घाट पर भी सैनी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के लगा रखा था।