{"_id":"5a2adc724f1c1b95188b8ac6","slug":"101512758386-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार ने ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार ने ली युवक की जान
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमागी बुखार ने ली युवक की जान
-पखवारे भर से था पीड़ित, शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी (कौशाम्बी)। कोखराज के भरवारी अंजहाई बाजार के एक बुखार पीड़ित युवक की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। युवक को पखवारे भर से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे सुबह जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोखराज थाना क्षेत्र के अंजहाई बाजार भरवारी निवासी शिवबाबू (35) व्यापारी का पुत्र था। बताया जा रहा है कि पखवारे भर से युवक बुखार की चपेट में था। इसका इलाज स्थानीय एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक युवक की हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने से पहले की युवक की सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टराें ने युवक को मृत घोषित किया तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
किसान के खाते से उचक्कों ने पार किए 20 हजार
भरवारी (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई काजू गांव निवासी बनवारी लाल किसान है। शुक्रवार को किसी काम से भरवारी आया था। इसी दौरान वह स्थानीय एक एटीएम बूथ पर पैसा निकालने पहुंच गया। उसी दौरान दो नकाबपोश युवक आए और उसे धक्का देकर खाते से 20 हजार रुपए निकाल कर भाग निकले। भुक्तभोगी किसान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है।