फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   100 percent vaccination villages will get 25 lakh fund

शत प्रतिशत टीकाकरण गांवों को मिलेगी 25 लाख की निधि

Tue, 22 Jun 2021 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
100 percent vaccination villages will get 25 lakh fund
100 percent vaccination villages will get 25 lakh fund
कौशाम्बी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को सौगात देने का एलान किया है। सांसद ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले ग्राम प्रधानों को अपनी निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में आयोजित संचारी रोग और कोविड टीकाकरण की कार्यशाला में सांसद विनोद सोनकर चायल ब्लॉक के ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों से रूबरू हुए। सांसद ने कहा कि जिले का स्वास्थ्य महकमा और पूरा प्रशासनिक अमला कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर सजग है। कहा कि तीसरी लहर में कम से कम लोग प्रभावित हों इसके लिए ग्राम प्रधानों को साथ लेकर टीकाकरण की रफ्तार बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

गांव के एक-एक व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिए ग्राम प्रधानों को आगे आना होगा। कहा कि टीकाकरण अभियान में जो भी ग्राम प्रधान अपने गांव में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएंगे उन्हें वह अपनी तरफ से 25 लाख रुपये की निधि जारी करेंगे। इसके लिए सांसद ने छह महीने की समय सीमा भी निर्धारित की है। सांसद की घोषणा के बाद ग्राम प्रधानों ने अपने गांवों में छह महीने के भीतर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed