{"_id":"69693d0dafea42488c0994ab","slug":"10-people-have-been-named-for-breaking-into-a-house-and-assaulting-and-vandalizing-it-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-135059-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में 10 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में 10 नामजद
Fri, 16 Jan 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच बृहस्पतिवार को हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 10 नामजद व 20 अज्ञात समेत कुल 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित ऊनो निवासी इंद्रजीत मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान के सामने आने-जाने के रास्ते पर कुछ लोगों की तरफ से अवैध अतिक्रमण किया गया था। इसकी शिकायत उन्होंने पूर्व में राजस्व विभाग से भी की थी। इसी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:30 बजे गांव के कुछ लोग एकजुट होकर उनके घर पर आए।
आरोप है कि हमलावर कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और लाठी-डंडा लिए थे। गालीगलौज करते हुए उन्होंने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए और घरेलू सामान में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गपसप, झोकई, छोट्टन, भैयालाल, कंचन, सत्येंद्र कुमार, उदयशंकर, बुटुन, मिथलेश, मुन्नाराय दास समेत 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। वहीं, आरोपी पक्ष की महिलाओं ने मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर घटना को लेकर घेराव भी किया। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।