फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 nominations cancled in kaushambi in loksabha election

लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले ही हार गए 10 प्रत्याशी

Sun, 21 Apr 2019 01:07 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
10 nominations cancled in kaushambi in loksabha election
nomination - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। लोकसभा समान्य निर्वाचन 2019 में ताल ठोकने वाले 22 प्रत्याशियों में 10 चुनाव से पहले ही मैदान हार गए। प्रशासन की चांच में इन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। अब चुनावी समर में प्रमुख राजनैतिक दलों समेत सिर्फ 12 प्रत्याशी ही बचे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को दिनभर चले नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रशासन ने देर शाम सूची जारी की। जिसमें भाजपा के विनोद सोनकर, कांग्रेस के गिरीश पासी, सपा-बसपा गठबंधन के इंद्रजीत सरोज, जनसत्ता पार्टी के शैलेंद्र कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राजदेव, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बच्चा लाल, स्वतंत्र जनताराज पार्टी के मिश्रीलाल के अलावा निर्दल छेद्दू, प्रदीप कुमार, रामसुमेर, शैलेंद्र कुमार पुत्र गयादीन व शैलेंद्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद समेत 12 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। बतातें चले कि 18 अप्रैल को अंतिम दिन तक कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा था कि जिले में दो ईवीएम लगाकर मतदान कराना होगा। लेकिन, शनिवार को 10 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र अवैध मिलने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने राहत महसूस की।डीईओ/डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि प्रभात पार्टी के सुनील कुमार, अन्नदाता पार्टी से लीलावती, बहुजन आवाम पार्टी से शत्रुघन सिंह, लोकदल से बाबूलाल कनौजिया, निर्दल, दूधनाथ, गेंदालाल, रामसुमेर, महेश प्रसाद, राम मिलन, ओम दुर्गा शक्ति आदि का नामांकन खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed