फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 kg bell stolen from Kali Mata temple, villagers angry

Kaushambi News: काली माता मंदिर से 10 किलो का घंटा चोरी, ग्रामीणों में रोष

Tue, 02 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 kg bell stolen from Kali Mata temple, villagers angry
क्षेत्र के ननमई गांव स्थित काली माता मंदिर से बीती रात चोरों ने लगभग 10 किलो का टंगा घंटा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

ग्रामीण कुलदीप कुमार, राममिलन, राहुल और बब्लू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के बाहर स्थित काली माता मंदिर में वर्षों से टंगा बड़ा घंटा रात अज्ञात चोर खोलकर उठा ले गए। मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोगों ने घंटा गायब देखा तो इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। करीब छह माह पूर्व भी मंदिर से तीन घंटे चोरी हो गए थे, लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं लग सका। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण चौरसिया ने बताया कि है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed