{"_id":"6a207f68d2ebb96f5a02580d","slug":"10-cases-were-resolved-in-three-tehsils-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142553-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन तहसीलों में 10 मामलों का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन तहसीलों में 10 मामलों का हुआ समाधान
Thu, 04 Jun 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
कड़ा के अलीपुर जीता में भूमि विवाद कैंप का निरीक्षण करते जिला अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
- फोटो : योगेश कुशवाहा
राजस्व टीम की तरफ से संचालित टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत बुधवार को तीन तहसीलों में आयोजित शिविरों में कुल 10 भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सिराथू के ग्राम अलीपुरजीता में आयोजित शिविर का जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने स्थलीय सत्यापन कर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
शिविर में जिलाधिकारी ने चार भूमि विवादों में दोनों पक्षों को सुनकर उप जिलाधिकारी सिराथू को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
वहीं तहसील मंझनपुर के ग्राम अजरौली में उप जिलाधिकारी आकाश सिंह की मौजूदगी में तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। चारागाह भूमि पर हुए अस्थायी निर्माण को हटवाया गया तथा खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले को सात दिन के भीतर कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, तहसील चायल के ग्राम मखदूमपुर काजी में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में तीन मामलों में भूमि की पैमाइश व चिह्नांकन कर शिकायतों का निस्तारण किया गया।