फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1.25 lakhs were blown out of retired supervisor's account

रिटायर्ड सुपरवाइजर के खाते से सवा लाख उड़ाए

Mon, 11 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakhs were blown out of retired supervisor's account
रिटायर्ड सुपरवाइजर के खाते से सवा लाख उड़ाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। इलाके के पंवारा गांव में रहने वाले एक रिटायर्ड सुपरवाइजर के खाते से एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर साइबर शातिरों ने करीब सवा लाख रुपये पार कर दिए। ठगी की जानकारी पीड़ित को मोबाइल में धननिकासी का संदेश आने पर हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

करारी कोतवाली क्षेत्र के पंवारा गांव का रामनरेश मौर्य कॉलरी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। हाल ही में वह रिटायर्ड हुआ है। उसने बताया कि शनिवार को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। इसके बाद सवा लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। मोबाइल में धननिकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। उसने आननफानन बैंक शाखा से संपर्क करके खाते से लेनदेन पर रोक लगवाई। इसके बाद रविवार को करारी पुलिस को तहरीर दी। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि साइबर सेल को खबर कर दी गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed