फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth dies under suspicious circumstances; allegations of assault raised

Kasganj News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मारपीट का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; allegations of assault raised
फोटो21गांव में पवसरा में युवक की मौत के बारे में जानकारी करती पुलिस । स्रोत: पुलिस विभाग
कासगंज। शहर की गल्ला मंडी के पास गुटखा खरीदने के दौरान रुपये लौटाने को लेकर हुए मामूली विवाद के ठीक अगले दिन एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने परचून दुकानदार व उसके तीन बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
गांव पवसरा निवासी 22 वर्षीय उमेश पुत्र गुलाब सिंह 17 अक्तूबर को गल्ला मंडी से अपनी पल्लेदारी का काम खत्म कर लौट रहा था। शाम करीब 4 बजे उसने मंडी के सामने स्थित एक परचून की दुकान से गुटखा खरीदा और दुकानदार को 100 रुपये का नोट दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान शेष रुपये वापस लौटाने को लेकर दुकानदार के साथ उसका विवाद हो गया। परिजन का आरोप है कि इस कहासुनी के दौरान दुकानदार और उसके तीन बेटों ने उमेश के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब 1 बजे अचानक उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह 6 बजे गांव के चौकीदार ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक युवक शराब का सेवन करता था और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed