Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth dies after lighting firecrackers inside steel vessel many injured

मातम में बदली दिवाली की खुशियां: स्टील के बर्तन में दागा पटाखा, नुकीला टुकड़ा पेट में घुसने से युवक की मौत

Mon, 09 Nov 2026 09:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Nov 2026 09:01 PM IST
सार

पटाखा विस्फोट से बर्तन का नुकीला टुकड़ा पेट में घुस गया। मांस फटने से गहरा जख्म हो गया। परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Youth dies after lighting firecrackers inside steel vessel many injured
प्रवेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सोरों क्षेत्र के गांव सिरावली में स्टील के बर्तन में रखकर पटाखा चलाना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। वहीं दीवाली की रात पटाखे जलाने के दौरान ब्रज क्षेत्र में झुलसने से कई लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


सोरों क्षेत्र के सिरावली निवासी प्रवेश कुमार (23) पुत्र रामवीर सिंह दिवाली की रात पटाखे जला रहे थे। स्टील के बर्तन के अंदर जलता हुआ पटाखा रख दिया। इसी दौरान विस्फोट से बर्तन का नुकीला टुकड़ा पेट में घुस गया। मांस फटने से गहरा जख्म हो गया। परिजन प्रवेश को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पटियाली में देसी बम फटने से युवक के हाथ की अंगुलियां अलग हो गईं। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। वह शव लेकर घर चले गए। 
विज्ञापन


एटा में दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान हुए हादसों में 16 बच्चे झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिरोजाबाद में अलग-अलग स्थानों पर आठ लोग पटाखों से झुलस गए। इन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। मैनपुरी में आतिशबाजी से करीब 17 लोग झुलस गए। इनमें सात बच्चे शामिल हैं। तीन घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर किया गया। आगरा शहर में 37 और बाह में पांच लोग झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed