फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man was shot dead in Kasganj

UP: कस्बा में दूध देकर वापस लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सरेराह वारदात से क्षेत्र में फैली दहशत

Sun, 17 Sep 2023 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 10:58 PM IST
सार

कासगंज में बदमाशों ने अजीत नगर कस्बा में दूध देकर वापस लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेराह हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
young man was shot dead in Kasganj
UP: कस्बा में दूध देकर वापस लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार की देर शाम एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटना सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अजीत नगर एवं नगला मुलू गांव के बीच की है। नगला मुलू गांव निवासी रवेंद्र का बेटा अभिषेक (20) दूध बेचने का काम करता था। वह देर शाम अजीत नगर में दूध देकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। वह वहीं घायल होकर गिर गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रील पहुंचाएगी जेल: थाने में कोतवाल की टोपी लगाकर रंगबाजी का बनाया वीडियो, अब नेताजी के नाती को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर तक पड़ा तड़पता रहा। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पहचान लिया तो परिजन को सूचना दी। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सीओ दीप कुमार पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ेंः- UP: शराबी पति की अकल ठिकाने लगाने के लिए पत्नी ने किया ऐसा काम...उसे करना पड़ा तौबा; तब जाकर मिली राहत

सीओ ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उधर खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed