फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man reached police station with complaint to get himself married In Kasganj

UP: साहब पत्नी दिला दीजिए... ठंड में परेशानी होती है, अजीबोगरीब तहरीर लेकर थाने पहुंचा युवक; बना चर्चा का विषय

Sun, 31 Dec 2023 02:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 02:42 PM IST
सार

एक युवक अजीबोगरीब तहरीर लेकर थाने पहुंचा। कहा कि साहब पत्नी दिला दीजिए। ठंड में परेशानी होती है। यह तहरीर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। 

विज्ञापन
young man reached police station with complaint to get himself married In Kasganj
कासगंज में अजीबोगरीब तहरीर लेकर थाने पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक युवक अजीबगरीब तहरीर लेकर थाने पहुंच गया। पुलिसवालों ने तहरीर पढ़ी तो पहले हंसी आई बाद में गंभीर हुए। उसकी पीड़ा को समझते हुए उसके परिजन को थाने बुलाया और समझाया। इस पर परिजन ने अपनी दलील दी। मामला सामने आया तो चर्चा का विषय बन गया। 

विज्ञापन


मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के बनूपुरा गांव का है। गांव निवासी नीरज यादव (40) शनिवार को थाने पहुंचा। उसने पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर पढ़कर पुलिसकर्मी भी सोच में पड़ गए। उसने प्रार्थना पत्र के विषय में लिखा- पत्नी हेतु आवेदन। आगे लिखा कि, 'साहब हमको पत्नी दिला दीजिए। हम रोटी के लिए परेशान हैं। सर्दी का मौसम भी आ गया है'। इसके अवाला उसने अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए भी प्रार्थना की।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Vrindavan: वर्ष के आखिरी दिन श्रद्धालुओं से खाली रहीं कुंज गलियां, आराम से नाचते गाते बांकेबिहारी पहुंचे भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि उसके घरवाले और रिश्तेदार उसकी शादी नहीं होने दे रहे हैं। इससे वह परेशान रहता है। पत्नी होगी तो वह हंशी खुशी रह सकेगा। उसका प्रार्थना पत्र पढ़कर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने युवक के घरवालों को बुलाया। पूछा कि आप लोग इसकी शादी क्यों नहीं करा रहे हैं ?  इस पर घरवालों ने कहा कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। 

यह भी पढ़ें- घंटों इंतजार फिर हो पा रहा ताज का दीदार: वीकेंड पर पहुंचे 50 हजार से अधिक सैलानी, ईरानी जोड़े ने कराया फोटोशूट

इंस्पेक्टर यतींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नीरज नाम का युवक शादी कराने की तहरीर लेकर आया था। उसके घरवालों को बुलाकर उसे घर भेज दिया है। वह काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। इसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही है। परिजन उसे लेकर घर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed