Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man died while condition of friend is critical due to bus collision in Kasganj

Kasganj News: दोस्त को घर छोड़ने जा रहे युवक की बाइक में बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Sat, 01 Jul 2023 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 08:46 PM IST
सार

कासगंज में दोस्त को उसके घर छोड़ने जा रहे युवक की बाइक में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
young man died while condition of friend is critical due to bus collision in Kasganj
Kasgnaj News: सुरजीत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार की रात प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों के परिजन को घटना की सूचना दी। हादसा मथुरा-बरेली मार्ग पर बांकनेर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


मूल रूप से एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के नगला बनुआ गांव निवासी सुरजीत (23) अपने साथी उमेश निवासी कासगंज को उसके घर छोड़ने के लिए बाइक से आ रहा था। बांकनेर गांव के पास बाइक में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उमेश की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मृतक और घायल के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed