{"_id":"64f34f62437799093b08eeb5","slug":"young-man-committed-suicide-in-kasganj-due-to-discord-in-house-due-to-two-wives-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोलकर युवक ने कर ली दूसरी शादी: हकीकत पता चली दोनों पत्नियां करती कलह, आजिज आकर फंदे से झूला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोलकर युवक ने कर ली दूसरी शादी: हकीकत पता चली दोनों पत्नियां करती कलह, आजिज आकर फंदे से झूला युवक
Sat, 02 Sep 2023 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Sep 2023 08:37 PM IST
सार
कासगंज में दो पत्नियों के बीच पिस रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आए दिन घर में कलह होती थी। दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े।
विज्ञापन
UP News: दो पत्नियों के बीच पिस रहा युवक फंदे से झूला
- फोटो : pexel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो पत्नियों के फेर में पड़कर युवक ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। शरो सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मामला सहावर थाना क्षेत्र के मिढ़ौल गांव का है। गांव निवासी विशाल ने अपने घर पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन ने देखा तो उनके पैरों तले जमान खिसक गई। वह चीख पड़े। चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस टीम भी गांव पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा में जमीन विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां: तीन लोग घायल, मौके पर दो थानों की पुलिस; हिरासत में कई लोग
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि वर्ष 2020 में विशाल की शादी गायत्री के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटा है। करीब एक साल बाद वर्ष 2021 में विशाल ने गायत्री को बिना बताए वर्षा नाम की युवती से शादी कर ली। उन दोनों से एक बेटी है। वर्षा नोएडा में रहती है। कुछ समय तक तो सब ठीक चल रहा था।
यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
कुछ दिनों बाद गायत्री और वर्षा दोनों तो हकीकत पता चल गई। इसके बाद घर में झगड़ा होना शुरू हो गया। आए दिन घर में कलह होती रहती थी। इससे परेशान होकर विशाल ने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि युवक ने घर वालों की मर्जी के बिना दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी नोएडा में रह रही थी। इसको लेकर झगड़ा होता रहता था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।