फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The syllabus must be completed before January.

Kasganj News: जनवरी से पहले पूरा करना होगा पाठ्यक्रम

Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने फरवरी 2027 में प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को जनवरी 2027 से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में हुई बैठक के कार्यवृत्त में पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुसार, फरवरी 2027 में बोर्ड परीक्षा संभावित है। ऐसे में सभी विद्यालयों को छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम जनवरी से पहले अनिवार्य रूप से पूरा कराना होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व दोहराव करने और अपनी तैयारी बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराना है।जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें, ताकि बोर्ड परीक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से कराया जा सके। पाठ्यक्रम पूरा कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं करने पर संबंधित संस्था या विद्यालय स्वयं उत्तरदायी होंगे। ऐसे में विद्यालयों को समयबद्ध ढंग से शिक्षण कार्य पूरा कराने पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed