फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Opportunity for admission to VidyaGyan; four days left to apply

Kasganj News: विद्याज्ञान में दाखिले का मौका, आवेदन के लिए चार दिन शेष

Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी बच्चों के लिए विद्याज्ञान स्कूल में पढ़ने का मौका पाने के लिए अब केवल चार दिन शेष हैं। शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा छह से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा के साथ रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, अब तक जिले से 1639 आवेदन किए जा चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी। ऐसे में इच्छुक अभिभावकों और विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करना होगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को विद्याज्ञान की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyagyan.in पर जाकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
विज्ञापन


यह है पात्रता
-आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए
-परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
-बालकों की आयु 10 से 11 वर्ष के बीच होनी चाहिए
-बालिकाओं की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed