फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Won three more medalsincluding two silvers in Greco-Roman, and a bronze in freestyle.

Kasganj News: ग्रीको रोमन में दो रजत समेत 3 और फ्री-स्टाइल में कांस्य जीता

Mon, 05 Oct 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Won three more medalsincluding two silvers in Greco-Roman, and a bronze in freestyle.
सैफई में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती में विजेता ​खिलाड़ी पुरस्कार के साथ।स्रोत:विभाग
कासगंज। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। सैफई, इटावा में 3 से 5 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने ग्रीको रोमन और फ्री-स्टाइल वर्ग में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि ग्रीको रोमन स्टाइल में सचिन ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सनी यादव ने 87 किलोग्राम में रजत और हतेन्द्र ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं फ्री-स्टाइल के 92 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों का चयन 23 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में हुए मंडलीय जूनियर बालक कुश्ती चयन-ट्रायल के बाद हुआ था। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों और अंशकालिक कुश्ती प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार यादव को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed