फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Traffic jams during the livestock market; commuters inconvenienced.

Kasganj News: पशु पैठ के दौरान जाम की समस्या, राहगीर परेशान

Mon, 05 Oct 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams during the livestock market; commuters inconvenienced.
फोटो 03 - कासगंज-अतरौली मार्ग पर गांव ढोलना पर लगा जाम। स्रोत : संवाद
ढोलना। कस्बे में लगने वाली पशु पैठ के दौरान गढ़ी तिराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर पशुओं, खरीदारों और अनियंत्रित वाहनों की भारी भीड़ जमा होने से आए दिन भयंकर जाम की स्थिति बन रही है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पशु पैठ के दिनों में सड़क के आसपास बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन और पशुओं की आवाजाही मुख्य मार्ग के साथ-साथ फिरोजपुर रोड पर भी आवागमन को पूरी तरह बाधित कर देती है। कई बार गढ़ी तिराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं जिससे फंसे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के चलते स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और जरूरी कामकाज से आने-जाने वाले नागरिकों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर बार पैठ के वक्त यही हालात बनते हैं, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू रखने के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमपाल, दुर्गेश, राम सिंह और लेखराज समेत अन्य निवासियों ने मांग की है कि पशु पैठ के दौरान वाहनों की पार्किंग और पशुओं के आवागम के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए। साथ ही, गढ़ी तिराहे पर पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती हो, ताकि इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

-----------------

वर्जन :
पशु पैठ के दौरान गढ़ी तिराहे पर यातायात प्रभावित होने की जानकारी संज्ञान में है। पैठ के समय सड़क पर वाहनों को बेतरतीब खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात सुचारु कराने की व्यवस्था की जाएगी। वाहन चालकों से भी अपील है कि वे निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करें, ताकि जाम की स्थिति न बने। - लक्ष्मण सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed