फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Portal opened for crop registration; relief for farmers.

Kasganj News: फसलों के पंजीकरण के लिए पोर्टल खुला, किसानों को राहत

Mon, 05 Oct 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। फसलों की खरीद के लिए पंजीकरण कराने को पोर्टल खुल गया है। इसी के साथ मक्का और बाजरा की सरकारी खरीद की तैयारी तेज हो गई है। खरीद के लिए पोर्टल खुलने के साथ ही किसानों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जिले में मक्का की खरीद के लिए चार और बाजरा के लिए 13 खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को विभिन्न खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मक्का व बाजरा की खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होनी थी लेकिन तकनीक कर्मी के चलते पोर्टल न खुलने से पंजीकरण न होने से खरीद निर्धारित समय से शुरू नहीं हो सकी। अब पोर्टल खुलने के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों और खरीद की तैयारियों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएमओ ने बताया कि सरकारी खरीद का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद ही किसान अपनी उपज सरकारी खरीद केंद्र पर बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed