फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Women who have contributed to sports, education, and social service were honored.

Kasganj News: खेल, शिक्षा, सामाज सेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Tue, 13 Oct 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women who have contributed to sports, education, and social service were honored.
फोटो 37- पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा को सम्मानित करतीं सीओ सदर आंचल चौहान। स
कासगंज। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

एसपी ओपी सिंह ने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं समाज का मुख्य स्तंभ हैं। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य उन्हें सुरक्षा का अहसास कराने के साथ उनकी प्रतिभा को पहचानना और समाज में आगे बढ़ने के समान अवसर व सम्मान देना भी है।
विज्ञापन

समारोह में विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, खेल के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों और विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों की टॉपर छात्राओं को भी सम्मान मिला। शारीरिक बाधाओं को मात देकर प्रेरणादायक कार्य करने वाली दिव्यांग महिलाओं और बालिकाओं का भी उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर केए कॉलेज अंग्रेजी विभागाध्यक्ष्ज्ञ डॉ. अंजना वशिष्ठ रावत, डॉ. अनीता उपाध्याय, केए कॉलेज शिक्षिका. सविस्ता अंजुम, एमजी डिग्री कॉलेज खेल शिक्षिका डॉ. भावना टिमल, डॉ. सपना सहित अन्य शामिल हैं।

इसके अलावा कोरोना काल में योगदान देने वाली महिला डॉक्टरों, नर्सों, महिला शिक्षकों और स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) के माध्यम से सामाजिक सेवा करने वाली महिलाओं व छात्राओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो 37- पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा को सम्मानित करतीं सीओ सदर आंचल चौहान। स

फोटो 37- पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा को सम्मानित करतीं सीओ सदर आंचल चौहान। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed