फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Number of high school examinees rises; intermediate registrations decline.

Kasganj News: हाईस्कूल में बढ़े परीक्षार्थी, इंटरमीडिएट में घटे पंजीकरण

Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
-यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10 में 22,529 और 12 में 18,045 विद्यार्थी पंजीकृत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कासगंज। जिले में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है जबकि इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष के मुकाबले पंजीकरण घटा है। कक्षा 10 में इस वर्ष कुल 22,529 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 21,271 थी। इस तरह हाईस्कूल में 1,258 परीक्षार्थी बढ़े हैं।



कक्षा 12 में इस बार 18,045 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि पिछले वर्ष 18,648 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस तरह इंटरमीडिएट में 603 परीक्षार्थियों की कमी दर्ज की गई है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर इस बार कुल 40,574 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष दोनों कक्षाओं में कुल 39,919 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 0
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों के पास तैयारी को व्यवस्थित करने का समय है। विद्यार्थी पाठ्यक्रम दोहराने, मॉडल पेपर हल करने और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने में जुटे हैं। छात्र सौरभ ने बताया कि फरवरी में परीक्षा शुरू होने के मद्देनजर नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।- रजनेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed