फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman's body found hanging, FIR lodged

Kasganj News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, प्राथमिकी

Mon, 11 May 2026 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के गांव नगला गुलरिया में महिला का शव सोमवार सुबह घर पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। मामले में मृतका के परिजन ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नगला गुलरिया निवासी पिंकी (25) पत्नी जसवंत का शव सोमवार की सुबह 7 बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। जसवंत ने जब पत्नी का शव फंदे पर लटका देख तो उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन पहुंच गए। महिला की मौत की सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

लोगों की मदद से महिला के शव को फंदे से उतारा। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने महिला की मौत के बारे में उसके परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पति सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पांच आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महिला के मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed