{"_id":"699b4c833424607a440ece7a","slug":"woman-dies-in-bike-collision-kasganj-news-c-175-1-agr1054-143825-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव मौसमपुर तबालपुर में शनिवार की देर शाम सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गई। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
गांव मौसमपुर तबालपुर निवासी सुखदेवी (55) पत्नी कालीचरण शनिवार की शाम 6 बजे गांव में सड़क पार कर रहीं थी। उनके बेटे संजू ने बताया कि इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।