{"_id":"69dd339b84f3ad4dad00ae80","slug":"woman-dies-during-treatment-negligence-alleged-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146146-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: उपचार के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: उपचार के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
फोटो15मृतक महिला चमेली का फाइल फोटो।
गंजडुंडवारा। मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रसौली के ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें फर्रुखाबाद रेफर किया, लेकिन रास्ते में कायमगंज के पास महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजन ने अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया।
परिजन ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका की पहचान सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला शंभू गांव निवासी चमेली (37) पत्नी नेम सिंह के रूप में हुई है। महिला के भतीजे मुकेश ने बताया कि चाची को रसौली की समस्या थी। उन्हें इलाज के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन देर रात करीब 10:30 बजे डॉक्टर ने रसौली का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद से ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
परिजन का आरोप है कि पहले डॉक्टर स्थिति सामान्य होने की बात कहते रहे, लेकिन रविवार दोपहर को अचानक उन्हें फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
डॉक्टर और स्टाफ भागा
परिजन के अनुसार, वे बेहतर इलाज के लिए चमेली को फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। इसी दौरान कायमगंज से आगे रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिजन में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन शव को वापस लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लोग अस्पताल के बाहर ताला लगाकर मौके से भाग निकले।
परिजन ने महिला के शव को अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने और इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत होने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल भेजकर जांच कराई जाएगी। उपचार के लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ