फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman dies after vehicle, losing control due to a burst Woman dies after vehicle, losing control due to a burst tyre, hits her bike.tyre, hits her bike.

Kasganj News: टायर फटने से अनियंत्रित वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after vehicle, losing control due to a burst Woman dies after vehicle, losing control due to a burst tyre, hits her bike.tyre, hits her bike.
फोटो16गंजडुंडवारा में हुए सड़क हादसे के बारे में जानकारी करती पुलिस ।संवाद
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सामने से आ रही एक पिकअप का टायर फटने के कारण हुआ, जिससे अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

लखनऊ के गोसाईगंज थाने में तैनात और सहावर के नगला चौबे निवासी कांस्टेबल राहुल (30) पुत्र रामगुलाम अपनी बाइक से चचिया सास चांदनी (35) को लेकर अशोकपुर जा रहे थे। चांदनी पत्नी तेजपाल नरूसा, थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद की निवासी हैं।
विज्ञापन

वे जब खरपरा गांव के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही पिकअप का अचानक टायर फट गया। इससे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सीधे बाइक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

---------------------
प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थीं चांदनी
हादसे में जान गंवाने वाली चांदनी अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्यरत थीं। वह अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गई हैं। घर से सकुशल जाने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed