फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman brutally murdered in Kasganj

महिला का बेरहमी से कत्ल: दरवाजे से बहता खून, कमरे में पड़ी गला कटी लाश; दृश्य देख कांप गए लोग

Sat, 04 Jul 2026 06:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sat, 04 Jul 2026 06:45 PM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman brutally murdered in Kasganj
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड स्थित गणेशपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह जब कमरे से खून बहकर बाहर आते देखा, तो मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एटा रोड गणेशपुर निवासी शिवली (30) पत्नी सनोज कुमार, अपनी 10 वर्षीय बेटी अनमोल के साथ एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने कमरे के दरवाजे से खून बहता देखा तो लोग घबरा गए। सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस और पटियाली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। हत्या की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य (सबूत) एकत्रित किए।
विज्ञापन


 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मौत के सही कारणों और समय का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें-UP: सोशल मीडिया पर बनाते थे ऐसी रील, बच्चों पर भी पड़ता था गलत प्रभाव; दो इंफ्लूएंसर के खिलाफ FIR दर्ज





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed