{"_id":"692894a56dc7f3db880e47bb","slug":"while-preparing-for-competitive-exams-stress-management-is-also-important-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140067-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में समय के साथ तनाव प्रबंध भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में समय के साथ तनाव प्रबंध भी जरूरी
Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो24जिला राजकीय पुस्तकालय में आयोजित कॅरियर काउंसिलिंग में जानकारी देते बिषय विशेषज्ञ व मौज
कासगंज। एसकेएम इंटर कॉलेज स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने युवाओं को समय के साथ तनाव प्रबंध करने के टिप्स दिए। कहा कि बिना तनाव लिए निरंतर और सतत मेहनत करें। मेहनत करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
विषय विशेषज्ञ विजय सिंह ने कहा कि लक्ष्य के साथ अपनी क्षमता के अनुसार योजना बनाकर तैयारी करें। पाठ्यक्रम का गहनता से अध्ययन करें। लक्ष्य को फोकस करते हुए निरंतरता के साथ परिश्रम एवं लगन से अध्ययन का कार्य करें तो निश्चित रूप से आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ग्रुप डिस्कशन भी बहुत आवश्यक है। शिक्षक आलोक जौहरी ने कहा कि तैयारी के लिए विभिन्न प्रकार लेखकों की विश्वसनीय किताबों का ही अध्ययन करें और निरंतरता के साथ क्रियाशील रहे साथ ही चिंतन और मनन भी करना आवश्यक है। अभ्युदय कोचिंग सेंटर के प्रवक्ता आकाश लोधी ने जीव विज्ञान से संबंधित विभिन्न टिप्स दिए। उन्होंने तनाव से दूर रहने के लिए योग एवं मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता श्री गणेश इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य एचपीएन दुवे ने की। राजकीय जिला पुस्तकालय के अध्यक्ष मदन राजपूत ने कार्यशाला का संचालन किया। आयोजन के दौरान शैलेंद्र त्रिपाठी, पुस्तकालय सी कॉर्डिनेटर विशाल बाबू ,कंप्यूटर ऑपरेटर हृदययांशी तिवारी तथा एमटीएस पूजा आदि उपस्थित रहे ।