फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Weather to remain unsettled for the next 4 days; alert issued for thunderstorms and lightning strikes.

Kasganj News: अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Wed, 15 Jul 2026 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अगले चार दिनों के लिए मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, स्थानीय स्तर पर आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। बावजूद इसके लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

इन दिनों अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक होगा। न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जो सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 67 से 79 प्रतिशत और न्यूनतम 45 से 57 प्रतिशत के मध्य रहेगी। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 3 से 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। आंधी के दौरान हवा के झोंकों की गति सामान्य से 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed