फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers protested for the construction of an underpass at Prahladpur.

Kasganj News: प्रह्लादपुर पर अंडरपास निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jan 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 13 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested for the construction of an underpass at Prahladpur.
फोटो22गांव प्रहलादपुर में अंडरपास की मांग को लेकर सपा सांसद देवेश शाक्य से मांग करते प्रदर्शन
कासगंज। निर्माणाधीन बरेली-कासगंज-मथुरा हाईवे 530 बी पर प्रह्लादपुर गांव पर अंडरपास और आसपास के गांव के लिए एक पुलिया बनाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सांसद देवेश शाक्य को ज्ञापन भी सौंपा। सांसद ने इस संबंध में एनएचएआई के समक्ष प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाएं निर्माणाधीन सड़क पर एनएचएआई के ट्रकों के आगे बैठ गईं और मांग उठाने लगीं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि अंडरपास व पुलिया का निर्माण किया जाए। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीण आंदोलन तेज करेंगे। गंगागढ़ के प्रधान मनोज यादव ने ग्रामीणों की समस्या के सबंध में बताया कि प्रह्लादपुर गांव सड़क के दोनों ओर बसा हुआ है। गांव के दोनों ओर ग्रामीणों के खेत, खलियान और आवास हैं। पशुबाड़े भी बने हुए हैं। गांव की सीमा शुरू होने से कुछ पहले ही गंगागढ़ मार्ग पर केवल एक अंडरपास प्रस्तावित है। जबकि तीन प्रमुख रास्तों में दो रास्तों के बीच 750 मीटर के फासले में कोई रास्ता नहीं दिया गया है। जिससे प्रह्लादपुर गांव की 12000 की आबादी के समक्ष आने-जाने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण होने वाली परेशानियों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रह्लादपुर गांव के मध्य सोरोंजी की ओर एक पुलिया की मांग भी उठाई है। सपा सांसद ने ग्रामीणों को समस्या समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed