फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers, outraged by waterlogging, blocked the highway.

Kasganj News: जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Sat, 02 May 2026 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers, outraged by waterlogging, blocked the highway.
फोटो18गांव मांमों में गली में भरे गंदे पानी के बीच से होकर निकलते बच्चे व युवक ।स्रोत:वीडियो 
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला मामो गांव की गलियों में गंदा पानी भरा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह मथुरा-बरेली हाईवे जाम कर दिया। जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हाईवे जाम होते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने जल निकासी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन खत्म हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। लगभग एक सप्ताह से गलियों में करीब एक फीट गंदा पानी भरा है, क्योंकि खेत मालिक ने पानी निकलने का पुराना रास्ता बंद कर दिया है। इससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों को परेशानी हो रही है और घरों में भी पानी घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान व कलेक्ट्रेट में शिकायत की, पर समाधान नहीं निकला। मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा
ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार ने बताया कि जिस खेत की ओर पानी जा रहा था, वह संबंधित व्यक्ति का पैतृक खेत है। दो दिन पहले समस्या की जानकारी हुई थी। एक दिन पहले गांव आकर निरीक्षण भी किया गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल खेत के जरिए पानी निकासी होगी, फिर गलियों को ऊंचा कर नाले से जोड़ा जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या जल्द खत्म होगी।



लोगों की बात
पहले किसी के खेत में पानी जा रहा था। उसने पानी की निकासी बंद कर दी है। इससे गंदा बदबूदार पानी भर रहा है। इससे बहुत परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। -अनू

गंदा पानी घरों में जा रहा है। बच्चे और बुजुर्ग गिरकर घायल हो जाते हैं। प्रधान और डीएम से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -मीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article