{"_id":"6aa98af06b81636f8b06127b","slug":"villagers-frustrated-by-power-cuts-created-a-ruckus-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153858-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिजली कटाैती से परेशान ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिजली कटाैती से परेशान ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो11मानपुर नगरिया क्षेत्र में विद्युत कटौती से परेशान देर रात विद्युत उपकेंद्र पर ।संवाद
कासगंज। मानपुर नगरिया गांव में पिछले 15-20 दिनों से चल रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार रात आखिरकार फूट पड़ा। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अजीत चौहान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने रात करीब 10:30 बजे मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे चले इस हंगामे के बाद रात 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
ग्रामीण अजीत चौहान ने बताया कि गांव में रोजाना शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक बिजली पूरी तरह गुल रहती है। उमस भरी गर्मी और बरसात के इस मौसम में लगातार चार घंटे बिजली न मिलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मामले में जब उन्होंने जेई कुमारपाल और एसडीओ से फोन पर इस कटौती की जानकारी चाही तो अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीण सीधे उपकेंद्र जा पहुंचे।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस और 112 डायल टीम मौके पर पहुंच गई, जिनके सामने ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों पर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई। रात 12:30 बजे जब विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई तब जाकर स्थिति शांत हुई। इस दौरान देवेंद्र सिंह, मनोज भारद्वाज, सुनील सिंह सोलंकी, सौरभ ठाकुर, विजय यादव, अवधेश बघेल, डॉ. जितेंद्र बघेल और मुन्ना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।