{"_id":"6a907dd819887268600e8de7","slug":"villagers-concerned-over-collapse-of-boulder-studs-in-barauna-kasganj-news-c-175-1-kas1001-152876-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बरौना में बोल्डर स्टड धंसकने से ग्रामीण चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बरौना में बोल्डर स्टड धंसकने से ग्रामीण चिंतित
विज्ञापन
फोटो 57- गंजडुंडवारा के गांव बरौना में गंगा किनारे धंसकते बोल्डर स्टड । स्रोत स्वयंं
गंजडुंडवारा। बरौना में गंगा का कटान रोकने के लिए बोल्डर स्टड बनाए गए हैं। जिससे कटान रुका है, लेकिन यह बोल्डर स्टड गंगा में धंसकने लगे हैं। इससे ग्रामीण चिंता में हैं। ग्रामीणों इसे सिंचाई विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बोल्डर स्टड के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।
बरौना गांव पिछले चार वर्षों से गंगा कटान का सामना कर रहा है। सिंचाई विभाग ने पूर्व में कच्चे कटानरोधी कार्य कराए जो टिक नहीं पाए, लेकिन इस बार सिंचाई विभाग ने बोल्डर स्टड बनाकर पक्का काम किया। इससे अभी तक बरौना में कटान तो नहीं हुआ, लेकिन ये बोल्डर स्टड गंगा में धंसकने लगे हैं। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी का कहना है कि सात बोल्डर स्टड बरौना में बनाए गए हैं, जिनमें से तीन धंसक गए हैं। यह गंभीर लापरवाही का मामला है। उनका कहना है कि यह स्टड निष्क्रिय हुए तो बरौना ही नहीं, बल्कि आस पास के गांवों के लिए भी परेशानी हो सकती है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग भी उठाई है। बरौना के ग्रामीण सदन प्रकाश गुप्ता, मेघ सिंह शाक्य, हरिओम शाक्य, गिरीश दिवाकर, रविंद्र राठौर, परमानंद शाक्य, रामपूत दिवाकर, नवी हसन, महिपाल शाक्य ने चिंता जताते हुए कटानरोधी कार्यों को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
सिंचाई विभाग बोला
- सिंचाई विभाग के एसडीओ संदीप जैन का कहना है कि बरौना में 350 मीटर लंबाई में बोल्डर पिचिंग, लांचिंग एप्रेन का काम कराया गया है। लांचिंग एप्रेन अपना काम कर रहा है। यह इस प्रकार डिजाइन होता है कि बाढ़ के समय में यह नीचे की ओर बैठ जाता है जिससे स्लोब पर लगी पिचिंग सुरक्षित हो जाती है। यह कोई चिंता की बात नहीं है। लांचिंग एप्रेन ने सक्रिय होकर अपना कार्य किया है।